22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम में गिरावट, चांदी हुई महंगी
06 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय औसत बाज़ार में सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में बढ़त देखने को मिली है। 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव आज ₹1,19,300 रहा, जो कल के मुकाबले ₹500 कम है। वहीं 24 कैरेट सोने का दाम आज ₹1,30,150 रहा, जो कल की तुलना में ₹540 कम है। इसके उलट चांदी में मजबूती दिखी। 1 किलो चांदी का आज का भाव ₹1,90,000 रहा, जो शुक्रवार की तुलना में ₹3,000 अधिक है। बाजार विश्लेषकों की मानें तो कल भी सोना-चांदी के दाम स्थिर रहने की पूरी संभावना है।
रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बिहार के प्रमुख शहरों में भी समान रेट
झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद तथा बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में सोना-चांदी के रेट लगभग राष्ट्रीय औसत के समान ही रहे। इन शहरों में आज का औसत दाम—
22 कैरेट सोना: ₹1,19,300 / 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹1,30,150 / 10 ग्राम
चांदी: ₹1,90,000 / किलोग्राम
RKDF का द्वितीय दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 636 विद्यार्थियों को डिग्री एवं 16 को स्वर्ण पदक.
पिछले 5 दिनों के रेट: कब कितनी बढ़त और गिरावट
पिछले पाँच दिनों के गोल्ड रेट में उतार–चढ़ाव इस प्रकार रहा—
05 दिसंबर 2025: ₹1,19,100 (-400), ₹1,29,930 (-430)
04 दिसंबर 2025: ₹1,19,500 (-200), ₹1,30,360 (-220)
03 दिसंबर 2025: ₹1,19,700 (+300), ₹1,30,580 (+380)
02 दिसंबर 2025: ₹1,19,400 (-200), ₹1,30,200 (+280)
01 दिसंबर 2025: ₹1,19,600 (+600), ₹1,30,480 (+660)
इस पैटर्न से साफ पता चलता है कि सोना कुछ दिनों में गिरावट के बावजूद फिर अपने भाव को संभाल लेता है।
गोल्ड प्योरिटी: 22 और 24 कैरेट में क्या अंतर?
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट गोल्ड 100% शुद्ध होता है, जिसकी कीमत सबसे अधिक होती है। यह लचीला होता है और इसे मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त धातु मिलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 91% शुद्ध होता है और इसमें सिल्वर, तांबा, निकेल आदि मिलाकर ज्वैलरी बनाई जाती है। ज्वैलरी निर्माण के लिए 22 कैरेट गोल्ड सबसे उपयुक्त माना जाता है, जबकि 18 कैरेट गोल्ड में कम शुद्धता होती है और इसे “कच्चा सोना” भी कहा जाता है।
सोना-चांदी में निवेश क्यों माना जाता है सुरक्षित?
सदियों से सोना-चांदी संपत्ति की निशानी और संकट के समय सुरक्षा कवच माना जाता रहा है। आधुनिक समय में जहाँ शेयर बाज़ार, म्युचुअल फंड और इक्विटी में उतार–चढ़ाव का खतरा अधिक है, वहीं सोना-चांदी में निवेश सुरक्षित माना जाता है। इसकी कीमत घटती–बढ़ती जरूर है, पर लंबी अवधि में यह हमेशा लाभ देती है। आज के दौर में लोग ऑनलाइन गोल्ड–सिल्वर इन्वेस्टमेंट का विकल्प भी चुन रहे हैं।
वित्त विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा बाज़ार पैटर्न को देखते हुए सोना–चांदी में निवेश से सालाना 12–15% तक रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। यही कारण है कि सोना–चांदी आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है।
