सोना चांदी रेट Gold Price Today

आज सोना-चांदी के दाम जस के तस, जानें आगे क्या होगा

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

सोना-चांदी के आज के रेट: स्थिर रहा बाजार, कल गिरावट की संभावना

बाजार में सामान्य रूप से लोग 22 और 24 कैरेट सोना तथा चांदी की खरीदारी करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम रोजाना सोना-चांदी के दामों में होने वाले उतार-चढ़ाव की जानकारी साझा कर रहे हैं।

11 जनवरी 2026: आज के सोना-चांदी के भाव

आज सोना-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। कल की तुलना में दाम पूरी तरह स्थिर रहे हैं। हालांकि, बाजार संकेतों के अनुसार कल कीमतों में हल्की गिरावट के आसार जताए जा रहे हैं।

  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,28,750
    (कल भी इतना ही था)

  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,40,460
    (कल भी इतना ही था)

  • चांदी (1 किलो): ₹2,60,000
    (कल भी इतना ही था)

“आपके आदर्शों पर जीवन भर चलूंगा” — शिबू सोरेन की जयंती पर हेमंत सोरेन

झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों में भाव

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी सोना-चांदी के दाम लगभग राष्ट्रीय औसत के बराबर बने हुए हैं।

बीते 5 दिनों में सोने के दाम का हाल

(22 कैरेट / 24 कैरेट – प्रति 10 ग्राम)

  • 10 जनवरी 2026: ₹1,28,750 (+1050), ₹1,40,460 (+1150)

  • 09 जनवरी 2026: ₹1,27,150 (+650), ₹1,38,710 (+710)

  • 08 जनवरी 2026: ₹1,26,500 (-250), ₹1,38,000 (-270)

  • 07 जनवरी 2026: ₹1,27,850 (+600), ₹1,39,480 (+660)

  • 06 जनवरी 2026: ₹1,27,250 (+550), ₹1,38,820 (+600)

गोल्ड की शुद्धता को समझिए

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है।

  • 24 कैरेट गोल्ड: सबसे शुद्ध, लगभग 100%

  • 22 कैरेट गोल्ड: लगभग 91% शुद्ध, ज्वेलरी के लिए सबसे उपयुक्त

  • 18 कैरेट गोल्ड: कम शुद्धता, आमतौर पर कच्चा सोना कहा जाता है

24 कैरेट सोना सबसे महंगा होता है, जबकि 22 और 18 कैरेट की कीमत अपेक्षाकृत कम होती है।

सोना-चांदी: परंपरा भी, सुरक्षित निवेश भी

पहले के समय में किसी परिवार की आर्थिक स्थिति का अंदाज़ा उसके पास मौजूद सोना-चांदी से लगाया जाता था। आज भले ही लोग शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश कर रहे हों, लेकिन इनके उतार-चढ़ाव की कोई गारंटी नहीं होती।

इसके विपरीत, सोना-चांदी को आज भी सुरक्षित निवेश माना जाता है। अब इसमें निवेश सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन निवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा बाजार रुझान को देखें तो सोना-चांदी में निवेश से सालाना लगभग 15% तक का रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। कीमतें गिरने पर इसे सुरक्षित रखा जा सकता है और बढ़ने पर तुरंत बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है।

इसी कारण हम आपको रोजाना सोना-चांदी के ताजा भाव और बाजार की स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *