आज के समय में निवेश के लिए सोना-चांदी को सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। लेकिन 22 जनवरी 2026 को लंबे समय के बाद सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।
आज सोना-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट
22 जनवरी 2026 को सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बाजार संकेत दे रहे हैं कि कल भी कीमतें इसी दायरे में रह सकती हैं।
आज के ताजा रेट (Today Rate)
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
आज: ₹1,41,450
कल: ₹1,43,550
🔻 ₹2,100 की गिरावट
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
आज: ₹1,54,310
कल: ₹1,56,500
🔻 ₹2,290 की गिरावट
चांदी (1 किलो)
आज: ₹3,25,000
कल: ₹3,30,000
🔻 ₹5,000 की गिरावट
झारखंड–बिहार के शहरों में सोना-चांदी का भाव
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया में सोना-चांदी के दाम लगभग राष्ट्रीय औसत के बराबर बने हुए हैं। स्थानीय बाजारों में मामूली अंतर देखा जा सकता है।
पिछले 5 दिनों में सोने के रेट का ट्रेंड
21 January 2026 – ₹1,44,150 (▲6850), ₹1,57,260 (▲7480)
20 January 2026 – ₹1,35,000 (▲950), ₹1,47,280 (▲1040)
19 January 2026 – ₹1,33,560 (▲1750), ₹1,45,690 (▲1910)
18 January 2026 – ₹1,31,800 (0), ₹1,43,780 (0)
17 January 2026 – ₹1,31,800 (▲350), ₹1,43,780 (▲380)
साफ है कि लगातार तेजी के बाद अब कररेक्शन आया है।
गोल्ड की प्योरिटी (Purity) क्या कहती है?
24 कैरेट गोल्ड – 100% शुद्ध, सबसे महंगा
22 कैरेट गोल्ड – 91% शुद्ध, ज्वैलरी के लिए बेहतर
18 कैरेट गोल्ड – कम शुद्धता, सस्ता
शुद्धता जितनी ज्यादा, कीमत उतनी ज्यादा होती है। यही कारण है कि 24 कैरेट सोना सबसे महंगा होता है।
सोना-चांदी : पारंपरिक संपत्ति और आज की हकीकत
पहले जमाने में घर में रखे सोना-चांदी से अमीरी का अंदाजा लगाया जाता था। आज भले ही लोग शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश कर रहे हों, लेकिन उनमें जोखिम बना रहता है।
इसके विपरीत:
सोना-चांदी में स्थिरता मंदी में भी भरोसेमंद विकल्प
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निवेश संभव
गिरावट में खरीद, तेजी में बिक्री से मुनाफा. मौजूदा ट्रेंड यह संकेत देता है कि सोना-चांदी में सालाना 12–15% रिटर्न पर भरोसा किया जा सकता है।
निवेशकों के लिए निष्कर्ष
मौजूदा गिरावट खरीदारी का मौका हो सकती है
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना-चांदी अभी भी सुरक्षित
छोटे निवेशक SIP या डिजिटल गोल्ड का विकल्प चुन सकते हैं
इसलिए हम आपको रोजाना सोना-चांदी के रेट, ट्रेंड और निवेश संकेत की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप सही समय पर सही फैसला ले सकें।
