मुख्य बिंदु-
• 22 कैरेट सोना ₹300 और 24 कैरेट ₹330 प्रति 10 ग्राम महंगा
• चांदी ₹3000 प्रति किलो उछली
• पिछले 5 दिनों में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव
• कल बाजार में हल्की गिरावट के संकेत
———————————————–
आज का सोना-चांदी रेट
सोना-चांदी की कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन बाजार में उछाल दर्ज किया गया है।
22 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,23,600 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि कल यह ₹1,23,300 था। यानी प्रति 10 ग्राम ₹300 की बढ़ोतरी हुई।
24 कैरेट सोना आज ₹1,34,840 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कल के ₹1,34,510 से ₹330 अधिक है।
चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी का भाव ₹2,05,000 रहा, जबकि कल ₹2,02,000 था। यानी ₹3000 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।
झारखंड और बिहार के प्रमुख शहरों में भाव
रांची, जमशेदपुर, धनबाद के साथ-साथ बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी सोना-चांदी के रेट लगभग राष्ट्रीय औसत के आसपास ही बने हुए हैं। स्थानीय स्तर पर मामूली अंतर संभव है, लेकिन ट्रेंड एक जैसा है।
हेल्थ कॉटेज से AI मेडिकल लैब तक, दिल्ली में तय हुआ झारखंड का स्वास्थ्य रोडमैप.
विगत 5 दिनों में सोने के रेट का हाल
17 दिसंबर 2025: ₹1,23,300 (+600), ₹1,34,510 (+650)
16 दिसंबर 2025: ₹1,22,700 (-800), ₹1,33,860 (-870)
15 दिसंबर 2025: ₹1,23,500 (+750), ₹1,34,730 (+820)
14 दिसंबर 2025: ₹1,22,750 (0), ₹1,33,910 (0)
13 दिसंबर 2025: ₹1,22,750 (-250), ₹1,33,910 (-270)
इन आंकड़ों से साफ है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन लॉन्ग टर्म में ट्रेंड ऊपर की ओर है।
गोल्ड की प्योरिटी को समझना जरूरी
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।
24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है और इसकी शुद्धता लगभग 100% होती है। यह अधिक लचीला होता है और आमतौर पर ज्वैलरी बनाने में कम इस्तेमाल होता है।
22 कैरेट गोल्ड में करीब 91% शुद्धता होती है। इसमें चांदी, तांबा या अन्य धातुएं मिलाकर ज्वैलरी बनाई जाती है, इसलिए यह ज्यादा मजबूत होता है।
18 कैरेट गोल्ड को अपेक्षाकृत कम शुद्ध माना जाता है और इसे सामान्य भाषा में कच्चा सोना भी कहा जाता है।
सोना-चांदी: परंपरा से आधुनिक निवेश तक
एक समय था जब घर में जमा सोना-चांदी से ही किसी परिवार की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जाता था। आज निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं जैसे शेयर, म्यूचुअल फंड और इक्विटी। लेकिन इनमें जोखिम हमेशा बना रहता है।
इसके मुकाबले सोना-चांदी आज भी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। अब इसमें निवेश सिर्फ भौतिक खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन गोल्ड और सिल्वर में निवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।
शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना-चांदी लंबे समय में अपनी कीमत को संभाल लेते हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें बेचकर तुरंत लाभ भी कमाया जा सकता है। मौजूदा ट्रेंड के आधार पर सोना-चांदी में निवेश पर औसतन 12–15% सालाना रिटर्न की उम्मीद की जाती है।
कल के रेट को लेकर क्या संकेत
बाजार संकेतों के मुताबिक, लगातार तेजी के बाद कल सोना-चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका भी बन सकती है।
