सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
रांची: केंद्रीय कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का लक्ष्य राज्य में एक सशक्त वैचारिक एवं राजनीतिक माहौल तैयार करना है, जिससे संगठन की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी सीमाओं से परे जाकर समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। युवाओं और समाजसेवियों का पार्टी में जुड़ना इस नए नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है।

सशक्त संगठनात्मक ढांचे पर जोर
इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति रही। समारोह में समाजसेवी आनंद राज, रोशन कुमार, गौतम सिंह, मुहर्रम सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष शफीकुल खान, संगठन मंत्री दानिश खान, डॉ. अखिलेश कुमार, अभय कुमार, रोहित गुप्ता समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।
मिलन समारोह में कई प्रमुख नेता हुए शामिल
इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव बुद्धिजीवी मंच डॉ. मुकुंद मेहता, संजय मेहता, अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पार्थ परितोष, जिला सचिव दयाशंकर, मीडिया आयोजक परवाज़ ख़ान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में एम.डी. शफीक खान (मुहर्रम सेंट्रल कमिटी अध्यक्ष), मोहम्मद नईम (संगठन मंत्री), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद कैफ जुबैर, ओवैस अख्तर, आनंद राज, संजीव सिंह, दीवाकर राज, नरेश साहू, सुनील गुप्ता, रणविजय सिंह, संजित कुमार, राहुल कुमार, रितेश टॉप्पो, मनू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में संगठन विस्तार के लिए नई नियुक्तियां
संगठनात्मक मजबूती के लिए नए जिला प्रभारी नियुक्त
आजसू पार्टी ने संगठन को मजबूती देने और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस निर्णय का उद्देश्य पार्टी को अधिक संगठित नेतृत्व देना और स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार को सशक्त बनाना है।
नव-नियुक्त जिला प्रभारी
✅ रांची जिला:
राजेंद्र मेहता, संजय महतो, संजय महतो (सोनाहातू), राजकिशोर महतो, डॉ. पार्थ परितोष
✅ गुमला जिला:
रामलखन साहू, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव
✅ लोहरदगा जिला:
अशुतोष तिवारी, हकीम अंसारी
✅ खूंटी जिला:
केशव चंद्र महतो, अभिषेक राज हेरेंज, रमेश भगत
✅ सिमडेगा जिला:
दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, भूषण भगत
महिला जिला प्रभारी
✅ रांची जिला:
निर्मला भगत, पार्वती देवी
✅ लोहरदगा जिला:
अंजू देवी, मुनिया देवी
संगठन विस्तार में निभाएंगे अहम भूमिका
नव-नियुक्त जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक विस्तार एवं समन्वय स्थापित करेंगे। वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह निर्णय संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिससे पार्टी की पहुंच गांवों और शहरों तक विस्तार पा सके।
