आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबोधन की घोषणा कर दी गई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
महिला आरक्षण बिल पर सियासी गतिरोध
यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को लोकसभा में यह बिल पास नहीं हो सका, जिसके बाद विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
कैबिनेट बैठक में विपक्ष पर निशाना
आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करना महिलाओं के हितों के खिलाफ है। सरकार इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
बंगाल में विपक्षी एकता का शो, सोरेन बने ममता के ‘ट्रंप कार्ड’
संबोधन का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं
हालांकि, प्रधानमंत्री के संबोधन का आधिकारिक विषय अभी सामने नहीं आया है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े मुद्दों पर देश को संबोधित कर सकते हैं।
