Ghatsila- मुसाबनी में आज हेमंत सोरेन की सभा। BJP ने भी झोंकी ताकत।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची, 3 नवंबर 2025- पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कहा है कि कल देर रात घाटशिला विधानसभा के विभिन्न गांवों में अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। उनके अनुसार सदस्यता कार्यक्रम का उत्साह इतना ऊँचा था कि एक गांव में बिजली चली जाने के बावजूद मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में कार्यक्रम जारी रहा। चंपाई सोरेन ने कहा कि “इस बार घाटशिला में परिवर्तन अवश्यंभावी है, कोई रोक नहीं सकता।

Jharkhand elections Ghatshila politics

इधर, झामुमो के नेता कुणाल सारंगी ने ट्विटर पर बताया कि आज दोपहर 1 बजे मुसाबनी प्रखंड के कोइलीसूता मार्शल ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कुणाल सारंगी ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन और वरिष्ठ झामुमो नेता उमेश सिंह के साथ सभा स्थल की तैयारियों और चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ता-मीटिंग का जायज़ा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *