Champaai Soren Ghatshila Bypoll

Ghatsila- चंपाई सोरेन की ढाबा तस्वीर: इमोशनल कार्ड या रणनीति?

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

घाटशिला उपचुनाव: दिगड़ी मोड़ के ढाबे पर चावल-दाल-चोखा खाते दिखे चंपाई सोरेन, बोले- “इससे ज़्यादा और क्या चाहिए”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को जादूगोड़ा के पास राखा स्थित दिगड़ी मोड़ के एक छोटे से ढाबे पर चावल, दाल और चोखा का आनंद लिया। उन्होंने इस पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा – “आज राखा (जादूगोड़ा) में भूख लगी, तो दिगड़ी मोड़ पर एक छोटे से ढाबे पर बैठ गया। चावल, दाल, चोखा… इस से ज्यादा और क्या चाहिए।”

Ghatsila: Jairam ने रामदास मुर्मू को उतारा मैदान में. 21 को नामांकन.

चंपाई सोरेन इन दिनों घाटशिला उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। इस उपचुनाव में उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि झामुमो ने दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।

यह मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है क्योंकि 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को हराया था। इस बार पिता चंपाई सोरेन बेटे को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में चंपाई सोरेन का यह “ढाबा स्टाइल लंच” चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि वे जमीन से जुड़े नेता हैं और इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपनी सादगी और जनता से नजदीकी का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *