Ghatsila By-election 2025

घाटशिला उप चुनाव: मॉक ड्रिल अनिवार्य, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची: 45 घाटशिला विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों में मॉक ड्रिल अनिवार्य, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश

मुख्य बिंदु:

  • 45 घाटशिला (अ०ज०जा०) विधानसभा उप चुनाव 2025 की तैयारियों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

  • पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान मतदान की मॉक ड्रिल अनिवार्य

  • कम से कम 100 वोट डालकर वीवीपैट स्लिप्स का मिलान करना होगा

  • कम से कम 50 पदाधिकारियों का ‘टेस्टीमोनियल’ सोशल मीडिया और वेबसाइट पर पोस्ट करने का निर्देश

————————————————————–

रांची, 26 अक्टूबर 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 45 घाटशिला विधानसभा उप चुनाव, 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि उप चुनाव में पारदर्शिता और पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन पदाधिकारियों के लिए मॉक ड्रिल करना अनिवार्य कर दिया है। इस ड्रिल में कम से कम 100 वोट डालकर उनके वीवीपैट स्लिप्स का मिलान करना होगा। इस संबंध में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, आयोग ने कम से कम 50 पीठासीन पदाधिकारियों का ‘टेस्टीमोनियल’ तैयार करने और इसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट पर पोस्ट करने का निर्देश दिया है।

के. रवि कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि इस मॉक ड्रिल से संबंधित प्रतिवेदन और टेस्टीमोनियल तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि इसे सोशल मीडिया पर साझा कर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *