2 December History Today in History India

जॉर्ज पंचम की भारत यात्रा, UAE की स्थापना और कई महत्वपूर्ण घटनाएं.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु-

  • 1911 में आज ही के दिन जॉर्ज पंचम और रानी मैरी पहली बार भारत आए

  • उनकी यात्रा की स्मृति में मुंबई का ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया निर्मित

  • 1804 में नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के सम्राट बने

  • 1971 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की स्थापना

  • 1989 में वी.पी. सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने

  • आज: अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस, राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस


आज का दिन: वर्तमान, अतीत और भविष्य की कड़ी

आज वर्तमान है, कल बीत चुका अतीत है और आने वाला कल भविष्य। इतिहास (Past) ज्ञान बढ़ाने का एक साधन है, जबकि वर्तमान हमें दृष्टि देता है और भविष्य दिशा निर्धारित करता है। इसलिए 02 दिसंबर के दिन से जुड़े ऐतिहासिक महत्व को समझना जरूरी है।

02 दिसंबर 1911: जॉर्ज पंचम और रानी मैरी की भारत यात्रा

क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन 1911 में ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी पहली बार भारत आए थे?
उनकी भारत यात्रा की स्मृति में अंग्रेजों ने समुद्री मार्ग के भव्य प्रवेश द्वार गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण कराया।

दक्षिण मुंबई के समुद्र तट पर स्थित यह 26 मीटर ऊँचा स्मारक प्रसिद्ध वास्तुकार जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में वर्ष 1924 में पूरा हुआ। समुद्र के रास्ते मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए यह ऐतिहासिक संरचना सबसे पहले नजर आने वाली इमारत रही।

आज के दिन इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएँ

1804 — नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के सम्राट बने।

1911 — जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले पहले ब्रिटिश शासक बने।

1971 — छह अमीरातों के गठजोड़ से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की स्थापना हुई।

1976 — फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1989 — विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1999 — भारत में बीमा क्षेत्र में निजी निवेश को मंजूरी मिली।

2003 — बोस्नियाई सर्ब सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 27 साल कैद की सजा।

2006 — फिलीपींस में ज्वालामुखी के मलबे से 208 लोगों की मौत, 261 घायल।

2007 — पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने चुनाव पूर्व रैलियों पर प्रतिबंध लगाया।

आज के दिन जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व

  • 1937 — मनोहर जोशी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

  • 1939 — अचला नागर, प्रसिद्ध पटकथा लेखिका

  • 1960 — जे.पी. नड्डा, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री

  • 1963 — शिवा अय्यदुरई, भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक

आज ही के दिन हुए निधन

  • 1918 — गुरुदास बनर्जी, प्रमुख शिक्षा शास्त्री

  • 1969 — क्लिमेंट वोरोशिलोव, सोवियत संघ के राष्ट्रपति

  • 2012 — प्रीति गांगुली, हिन्दी फिल्मों की जानी-मानी चरित्र अभिनेत्री

  • 2014 — देवेन वर्मा, मशहूर हिन्दी हास्य अभिनेता

आज के महत्वपूर्ण दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस

  • राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *