5 अक्टूबर को रांची मोरहाबादी में सहायक अध्यापकों की राज्यस्तरीय बैठक

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

5 अक्टूबर को रांची मोरहाबादी मैदान में सहायक अध्यापकों की राज्यस्तरीय बैठक

24 जिलों के पदाधिकारी रहेंगे शामिल

सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनेगी

संगठन ने एकता और सुझाव देने की अपील की

—————————-
रांची। झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने 5 अक्टूबर (रविवार) 2025 को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय बैठक बुलाने की घोषणा की है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

संगठन ने बताया कि इस बैठक में राज्य के सभी 24 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, संकुल अध्यक्ष एवं सचिव सहित सक्रिय साथियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि मौजूदा सरकार की “निरंकुश और हिटलरशाही” नीतियों के खिलाफ ठोस रणनीति तैयार करने की जरूरत है। इसके लिए सभी सहायक अध्यापकों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में बैठक में शामिल होकर आंदोलन की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाएं।

प्रदेश महासचिव बबलू सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बसंत कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी महेश कुमार मेहता ने भी कहा कि यह बैठक सहायक अध्यापकों की समस्याओं के समाधान और आगामी आंदोलन को मजबूत करने के लिए निर्णायक साबित होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *