बाबूलाल से लेकर जयराम तक सभी मंईयां के ख़िलाफ़। बाप ने भी उठाए सवाल।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार सक्षम महिलाओं को ₹2500 और विधवा महिलाओं को मात्र ₹1000 दे रही है, जो भेदभावपूर्ण है। मरांडी ने इसे विधवा महिलाओं के साथ अन्याय करार देते हुए सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

गोगो दीदी योजना पर भाजपा का रुख

भाजपा ने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 देने की घोषणा की थी। हालांकि, विधवा महिलाओं के लिए पार्टी के घोषणापत्र में कोई उल्लेख नहीं था। इस संदर्भ में बाबूलाल मरांडी का ताजा बयान चर्चा का विषय बन गया है।

भारत आदिवासी पार्टी ने जताया विरोध

भारत आदिवासी पार्टी के नेता प्रेम शाह मुंडा ने भी हेमंत सरकार की “मंईयां सम्मान योजना” का विरोध किया। उनका आरोप है कि सरकार आदिवासी सब-प्लान के फंड को इस योजना में खर्च कर रही है, जो आदिवासी समाज के साथ धोखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस योजना का पुरजोर विरोध करती है।

डुमरी विधायक जय राम महतो के सवाल

डुमरी के विधायक जय राम महतो ने भी मंईयांं सम्मान योजना पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जा रहा है, लेकिन कॉलेज की छात्राओं को यह पैसा मिलने से इसका गलत इस्तेमाल होने की संभावना है।

हेमंत सरकार की “मंईयां सम्मान योजना” को लेकर विपक्षी दलों और अन्य संगठनों ने सवाल उठाए हैं। इनकी प्रमुख चिंताएं योजना में पारदर्शिता, भेदभाव, और आदिवासी फंड के इस्तेमाल को लेकर है। सरकार से इन मुद्दों पर स्पष्टीकरण और सुधार की मांग बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *