आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से लेकर हाई-एंड लैब तक: केंद्र से झारखंड को मिली सहमति

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेंगी बड़ी सौगातें, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद बनी सहमति

मुख्य बिंदु 

  • आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व टीचिंग हॉस्पिटल को सैद्धांतिक मंजूरी

  • सभी मेडिकल कॉलेजों व रांची सदर अस्पताल में हाई-एंड डायग्नोस्टिक लैब

  • SNMCH धनबाद व MGM जमशेदपुर में MBBS–PG सीट विस्तार की पहल

  • सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर/हेल्थ कॉटेज

  • ‘अबुआ स्वास्थ्य योजना’ को केंद्र का सहयोग

———————————————————-

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से मुलाकात कर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। यह जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने साझा की।

उच्चस्तरीय बैठक में झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अहम सौगातें देने की दिशा में सकारात्मक सहमति बनी। इनमें आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग हॉस्पिटल की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी, सभी मेडिकल कॉलेजों और रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक से युक्त हाई-एंड डायग्नोस्टिक लैब की स्थापना शामिल है।

चाईबासा के सारंडा में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, 15 माओवादी ढेर

इसके साथ ही SNMCH धनबाद और MGM जमशेदपुर सहित मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटों के विस्तार की दिशा में ठोस पहल पर सहमति बनी। राज्य के सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर/हेल्थ कॉटेज स्थापित कर प्रिवेंटिव और क्यूरेटिव केयर को मजबूती देने का भी रोडमैप तय किया गया।

बैठक में ‘अबुआ स्वास्थ्य योजना’ के अंतर्गत केंद्र सरकार के सहयोग पर भी सकारात्मक सहमति बनी, जिससे राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि उनका संकल्प स्पष्ट है— झारखंड को आधुनिक, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन, पेशेंट-सेंट्रिक और मजबूत हेल्थ मॉडल देना। केंद्र सरकार के सहयोग से मेडिकल एजुकेशन, पब्लिक हेल्थ और एडवांस्ड ट्रीटमेंट फैसिलिटी को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *