कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, 14 दिसंबर को दिल्ली रैली की तैयारी पर मंथन
रांची स्थित कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
महादेव ऐप की तर्ज पर झारखंड में सट्टेबाजी का जाल, पलामू बना हॉटस्पॉट.
बैठक में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोर, गद्दी छोड़ो महारैली” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान रैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति, जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं की भागीदारी, लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम के समन्वय से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की आवाज मजबूत रूप से दर्ज हो सके।
