वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शिक्षक कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
मुख्य बिंदु:
-
वित्त रहित शिक्षा मोर्चा ने राज्य के सभी वितरहित इंटरमीडिएट, उच्च विद्यालय, संस्कृत और मदरसा विद्यालयों के शिक्षकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
-
मोर्चा ने मां लक्ष्मी से सभी के घर सुख, समृद्धि और खुशियों की कामना की
-
संदेश में सभी शिक्षक कर्मचारियों के मनोरथ पूरे होने और जीवन में खुशियों की कामना व्यक्त की गई
——————————————————
रांची, 20 अक्टूबर:
झारखंड राज्य के वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी वितरहित विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि और कर्मचारी वर्ग को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मोर्चा की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस दीपावली सभी के घर धन, वैभव और अपार खुशियों से आलोकित हों।
मोर्चा ने विशेष रूप से यह प्रार्थना की है कि किसी को कभी धन की कमी न महसूस हो और सभी शिक्षक कर्मचारियों के मनोकामनाएं पूरी हों। संदेश में उनके जीवन में खुशियों और सुख-समृद्धि की कामना की गई है।
दीपोत्सव पर राजनीतिक नेताओं का एक ही संदेश – प्रेम, शांति और एकता.
वित्त रहित मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य—कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद, अरविंद सिंह, चंदेश्वर पाठक, देवनाथ सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, नरोत्तम सिंह, संजय कुमार, अनिल तिवारी, रघु विश्वकर्मा, मनोज कुमार, विनय उरांव, मनोज तिर्की, रेशमा बैक, पशुपति महतो, मुरारी सिंह, रणजीत मिश्रा एवं अन्य साथी—ने इस शुभकामना संदेश को साझा किया।
