जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी।

झारखंड/बिहार

जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, नॉमिनेशन प्रक्रिया की शुरुआत

रांची में आयोजित हुआ जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 का बैठक

रांची अंजुमन इस्लामिया के कॉन्फ्रेंस हॉल (मुसाफिरखाना) में जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 के मद्देनजर चुनाव संयोजक कमिटी और जमीअतुल मोमेनीन चौरासी झारखंड के जिम्मेदारों की संयुक्त उपस्थिति में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में शहरी और ग्रामीण इलाकों से कुल 145 मोमिन पंचायतों / अंजुमनों से 725 लोगों को सदस्य (वोटर) बनाया गया है।

जमीअतुल मोमेनीन चौरासीनॉमिनेशन प्रक्रिया
जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025

नॉमिनेशन प्रक्रिया का प्रारंभ

इसके साथ ही नॉमिनेशन की शुरुआत भी की गई है। शहरी क्षेत्र से 2 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फॉर्म लिया है। नॉमिनेशन के लिए 30 अप्रैल 2025 तक रात 8:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मुख्य चुनाव संयोजक श्री जुनैद आलम ने सभी मोमिन पंचायतों और अंजुमनों से निवेदन किया कि वे ज्यादा से ज्यादा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के काबिल लोगों को उम्मीदवार बनाकर नॉमिनेशन कराएं।

चुनाव संयोजक कमिटी की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में जमीअतुल मोमेनीन चौरासी के चुनाव संयोजक कमिटी के प्रमुख सदस्य श्री जुनैद आलम, मो० नौशाद, जमील अख्तर, अकिल अख्तर सहित अन्य जिम्मेदारान इजहार अंसरी, शमीम अंसारी, मोजम्मिल, नूर आलम, नुरुल होदा, मो० अतीक, मो० सरताब, मो० जावेद, मो० लतीफ, अरशद जिया, नशर इमाम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

जमीअतुल मोमेनीन चुनाव
जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025

आगे की प्रक्रिया और चुनाव की तैयारी

चुनाव संयोजक कमिटी ने आगामी चुनाव के लिए पूरी तैयारी की है और सभी जिम्मेदारों से सहयोग की अपील की है। चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

सुझाव और समर्थन

जमीअतुल मोमेनीन चौरासी द्वारा उठाए गए इस कदम से यह उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में लोग हिस्सा लेंगे और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *