संत जेवियर्स कॉलेज, राँची के छात्रों का पराक्रम 2025 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
दो स्वर्ण समेत तीन पदक जीते
संत जेवियर्स कॉलेज, राँची के छात्रों ने आईआईटी धनबाद द्वारा 22-23 मार्च को आयोजित पराक्रम 2025 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर कॉलेज के छात्रों ने दो स्वर्ण समेत कुल तीन पदक अपने नाम किए।
विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन
-
62 किलोग्राम वर्ग में दीपक कुमार चन्द्रवंशी ने कुल 400 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
-
80 किलोग्राम वर्ग में आयुष कुमार ने कुल 462.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
-
80 किलोग्राम वर्ग में ही मानस जयसवाल ने कुल 570 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।

कोच के मार्गदर्शन में सफलता
इस प्रतियोगिता में छात्रों ने कोच प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राचार्य ने दी खिलाड़ियों को बधाई
प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद विजेता छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियां साझा कीं। प्राचार्य ने छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है, और स्वस्थ मन के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी जोश और ऊर्जा के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
