Ranchi Sports University

“CM ने रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उन्नयन पर बैठक की”

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का निर्देश दिया।

  • यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी।

  • मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार के प्रस्तावित उन्नयन पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

  • बैठक में खेलगांव के सभी स्टेडियमों की वर्तमान स्थिति और आवश्यक सुधारों की समीक्षा हुई।

  • मुख्यमंत्री ने स्टेडियमों में अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  • अपग्रेडेशन में आवश्यक संसाधनों और विशेषज्ञ एजेंसियों के सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • बैठक में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम और सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


रांची, 24 सितंबर 2025– मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के खुलने से राज्य के खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें उच्च स्तर का प्रशिक्षण और बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यूनिवर्सिटी से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए।

Ranchi Sports University

मुख्यमंत्री आज झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति में खेल विभाग और सीसीएल के वरीय अधिकारियों के साथ मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची के प्रस्तावित उन्नयन (Proposed Upgradation of Mega Sports Complex) को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने खेलगांव में स्थित सभी स्टेडियमों की वर्तमान स्थिति और आवश्यक सुधारों की विस्तृत जानकारी ली।

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है। देश में बहुत कम ऐसे स्पोर्ट्स सेंटर हैं, जहां अलग-अलग खेलों के स्टेडियम एक ही परिसर में हैं। यहां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना चाहिए।

सभी खामियां तुरंत दूर करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालभर कोई न कोई खेल प्रतियोगिता होती रहती है और खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिस भी होती है। इसलिए स्टेडियमों में जो भी खामियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही खेल आयोजनों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने अपग्रेडेशन में अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीक और तरीकों के इस्तेमाल के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों से सहयोग लेने का निर्देश भी दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

इस बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर, महाप्रबंधक अविनाश कुमार दीपक, सीसीएल के CMD एनके सिंह, निदेशक (HR) एचएन मिश्रा, जेएसएसपीएस के CEO एनके झा और मास एंड वॉइड एजेंसी के ग्रुप हेड प्रणव कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *