Hemant Soren Appointment Jharkhand Employment News

झारखंड में युवाओं को रोजगार, पर्यटन को नई पहचान– हेमन्त सोरेन.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

रांची। झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (JTDC) के नए लोगो और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। साथ ही, सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन की शुरुआत कर राज्य की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इन पहल से न केवल रोजगार सृजन होगा, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *