rajnath singh praiyanka gandhi jharkhand loksabha election ranchi

झारखंड में आज राजनाथ सिंह, कल प्रियंका गांधी की चुनावी सभा।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड में केंद्रीय मंत्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 7 सीटों पर मतदान होना अभी बाकी है। इस क्रम में आज 21 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सीपी चौधरी के लिए वोट मांगेंगे। बोकारो में उनकी चुनावी जनसभा है। इससे पहले गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। आपको बता दें कि, गिरिडीह से आजसू के प्रत्याशी सीपी चौधरी चुनावी मैदान में हैं। गठबंधन के तहत आजसू को गिरिडीह लोकसभा सीट मिला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सीपी चौधरी विजय हुए थे। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो हैं। जबकि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो निर्दलीय तौर पर यहां चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहली बार प्रियंका गांधी झारखंड आ रही हैं। 22 मई को गोड्डा में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। यहां पर भाजपा के निशािकांत दुबे चुनावी मैदान में दो-दो हाथ कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका गांधी रांची में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। यहां से कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत की सुपुत्री यशस्विनी सहाय चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा के निवर्तमान सांसद संजय सेठ किस्मत आजमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *