रांची: ईडी ने सीए नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर FEMA के तहत छापे, देशभर में 15 जगहों पर कार्रवाई
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े प्रावधानों के तहत रांची, मुंबई और सूरत में करीब 15 स्थानों पर छापेमारी की।
महादेव ऐप की तर्ज पर झारखंड में सट्टेबाजी का जाल, पलामू बना हॉटस्पॉट.
महत्वपूर्ण बात यह है कि झारखंड में ईडी द्वारा FEMA के तहत की गई यह पहली बड़ी छापेमारी मानी जा रही है। जांच टीम रांची में केजरीवाल के दफ्तरों और संबंधित व्यावसायिक परिसरों से दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है, और टीम को इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह छापा विदेशी मुद्रा लेन-देन और शेल कंपनियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय कारोबार की जांच से संबंधित है।
