RKDF University में दुर्गा पूजा अवकाश, 6 अक्टूबर से खुलेगी.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

RKDF University दुर्गा पूजा अवकाश: 4 अक्टूबर तक बंद, 6 से खुलेगी

रांची : दुर्गा पूजा के अवसर पर RKDF University में अवकाश की घोषणा की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय आज रविवार से 4 अक्टूबर 2025 तक बंद रहेगा। इस दौरान सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य स्थगित रहेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से RKDF University पुनः खुलेगी और सभी गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू होंगी।

अवकाश की अवधि के दौरान छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ से सहयोग की अपील की गई है।

दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि माँ दुर्गा सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *