प्रमुख बिंदु
-
धोनी और माधवन साथ दिखे ‘द चेज’ के टीजर में
-
धोनी टास्क फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आए
-
आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
-
यह फिल्म है या वेब सीरीज, अभी राज़ बरकरार
धोनी और माधवन का धमाकेदार डेब्यू टीजर
रांची, 7 सितंबर 2025- आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने इसे वसन बाला की “द चेज” का टीजर बताया। सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री रही महेंद्र सिंह धोनी की, जो पहली बार किसी फुल फ्लेज रोल में दिखाई दिए।
टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में धोनी
टीजर में धोनी को टास्क फोर्स ऑफिसर की वर्दी में दिखाया गया है। हाथ में गन लिए धोनी गोलियां बरसाते नज़र आ रहे हैं। यह अंदाज फैंस के लिए एकदम नया और हैरान करने वाला है।
फिल्म है या वेब सीरीज?
माधवन ने टीजर शेयर करते हुए अभी यह साफ नहीं किया कि यह फिल्म है, वेब सीरीज है या फिर कोई स्पेशल प्रोजेक्ट। फिलहाल पूरी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन धोनी के एक्टिंग डेब्यू की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
