झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता और रांची लोकसभा से प्रत्याशी देवेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी रांची के लालपुर थाना में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज थी। जिसकी बुनियाद पर उनको अरेस्ट किया गया है। यह अरेस्टिंग उनके नामांकन से पहले हुई है। खबर लिखे जाने तक देवेंद्र नाथ महतो ने नामांकन नहीं किया था। हालांकि, वरीय अधिकारियों की ओर से नामांकन करा लेने का भरोसा दिलाया गया है।
न्यूज़ मॉनिटर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, किस तरह से राष्ट्रीय पार्टियां जयराम महतो से घबरा गई है। जिसकी वजह से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, वे और उनकी पार्टी ने जिस खतियान और जल, जंगल, जमीन की लड़ाई छड़ी है उसे अंजाम तक पहुंच कर रहेंगे। गिरफ्तारी के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। हालांकि, किसी ने भी उग्र रूप धारण नहीं किया। पुलिस ने पूरी स्थिति को संभालते हुए देवेंद्र महतो को अपने घेरे में ले लिया। हथड़ियों के बीच देवेंद्र महतो चीखते चिल्लाते रहे की उनकी आवाज़ बंद नहीं की जा सकती है।
आपको पता है कि, झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। उससे पहले उनके नेता देवेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जयराम महतो के नामांकन पर भी अभी खतरा मंडरा रहा है। कुल मिलाकर कहें तो पूरी पार्टी इन दोनों बेहद परेशानी के दौर से गुजर रही है। अबतक चार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसी वक्त भी जयराम महतो की गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति क्या कुछ कमाल कर पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा। उनके समर्थक कहते हैं कि, इन गिरफ्तारियां से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
1 thought on “जयराम से पहले देवेंद्र महतो गिरफ्तार। JBKSS को झटका।”