रांची- अनुमंडल कार्यालय, बुंडू में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। धरना में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के उद्देश्य से नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है। उन्होंने मांग की कि नगर निकाय चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाए और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराए जाएं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की कार्यशैली पर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अफसरशाही हावी है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों—जैसे पार्षद और मेयर—के अभाव में नगर निकायों में मनमानी और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। दलीय आधार पर चुनाव होने से लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी, उन्होंने कहा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर ने भी अफसरशाही के बढ़ते प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के न होने से नगर निकायों में अनियमितताएं बढ़ी हैं। उन्होंने बुंडू नगर बस स्टैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि टेंडर तो किए जाते हैं, लेकिन यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं।
धरना-प्रदर्शन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता रामाकांत महतो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और रामकुमार पाहन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेकानंद जायसवाल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता रंजीत लाहेरी ने दिया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मुन्नी मुंडा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी भोगेन सोरेन, जिला मंत्री संजीत सिंह, माधुरी देवी, रामसाय मुंडा, संजीव तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा सिंह, नरेश साहू, बुधराम बेदिया, रेखा महतो, संजय नायक, मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी, मेघनाथ महतो, गोपाल महतो, शालिक राम पांडेय, अंबुज रजक, खगेश महतो, सुभाष महतो, महावीर सोनी, गुप्तेश्वर प्रसाद, सुनील महतो, शंकर महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, शशिकांत सिंह, बंटी चौधरी, कैलाश हलवाई, विशाल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।
