क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में पहली बार ‘जन गण मन’ का सार्वजनिक गायन हुआ था। यह गीत महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित था। ब्रिटिश शासन के दौर में जब स्वतंत्रता आंदोलन तेज हो रहा था, तब ‘जन गण मन’ भारतीयों के लिए आत्मगौरव, एकता और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बनकर उभरा।
आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
-
1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली।
-
1911 – कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार ‘जन गण मन’ का गायन।
-
1934 – पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा।
-
1939 – तुर्की में भीषण भूकंप, लगभग 40 हजार लोगों की मौत।
-
1945 – विश्व बैंक की स्थापना।
-
1945 – 29 देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना।
-
1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
-
1975 – झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना, 372 मौतें।
-
1979 – सोवियत सेना का अफगानिस्तान पर हमला।
-
2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी में हत्या।
22-24 कैरेट सोना महंगा, चांदी में ₹11,000 प्रति किलो की तेजी
आज जिनका जन्म हुआ
-
1797 – मिर्ज़ा ग़ालिब, उर्दू-फारसी के महान कवि।
-
1942 – लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र से सम्मानित।
-
1965 – सलमान खान, प्रसिद्ध अभिनेता।
-
1993 – नितीश राणा, भारतीय क्रिकेटर।
आज जिनका निधन हुआ
-
2013 – फारुख शेख, प्रसिद्ध अभिनेता।
-
2020 – सुनील कोठारी, नृत्य इतिहासकार और आलोचक।
आज का महत्वपूर्ण दिवस
-
गुरु गोबिंद सिंह जयंती
