Vasant Desai

22 दिसंबर | वसंत देसाई की पुण्यतिथि और राष्ट्रीय गणित दिवस.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज का इतिहास: 22 दिसंबर | संगीत, गणित और विश्व घटनाओं का दिन

आज वर्तमान है, कल अतीत और आने वाला कल भविष्य। इतिहास हमें न केवल अतीत की जानकारी देता है, बल्कि वर्तमान को समझने और भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद करता है। इसी क्रम में हम आपको 22 दिसंबर के दिन इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं, जन्म–निधन और विशेष दिवस से रूबरू करा रहे हैं।

वसंत देसाई का निधन: हिंदी सिनेमा ने खोया सुरों का जादूगर

आज ही के दिन 22 दिसंबर 1975 को प्रसिद्ध संगीतकार वसंत देसाई का निधन हुआ था।
उन्होंने दो आंखें बारह हाथ, झनक-झनक पायल बाजे, गूंज उठी शहनाई, संपूर्ण रामायण, गुड्डी और आशीर्वाद जैसी यादगार फिल्मों में संगीत देकर भारतीय सिनेमा को अमर धुनें दीं। शास्त्रीय संगीत की गहराई और लोक-सुरों की मिठास उनके संगीत की पहचान रही।

सर्राफा बाजार में उछाल: सोना ₹1000 और चांदी ₹5000 महंगी.

22 दिसंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सेना में समलैंगिकों पर लगे प्रतिबंध को हटाने से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किए।
2008 – सशस्त्र बलों के वेतन में विसंगतियों पर गठित मंत्रिसमूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रिपोर्ट सौंपी।
2007 – यूरोप के एरियन रॉकेट ने फ्रेंच गुआना से उड़ान भरकर अंतरिक्ष में दो उपग्रह स्थापित किए।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकायों के क्षेत्र में सहयोग के लिए संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – ईरान ने सद्दाम हुसैन पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोप में मुकदमा चलाने की मांग की।
2002 – दवाओं के दुरुपयोग पर दक्षेस देशों के एनजीओ की बैठक काठमांडू में शुरू हुई।
1989 – रोमानिया में राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्तापलट, भागते समय गिरफ्तारी।
1978 – थाईलैंड ने नया संविधान अंगीकार किया।
1971 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना संसद द्वारा की गई।
1957 – अमेरिका के ओहायो चिड़ियाघर में चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले पहले गोरिल्ला ‘कोलो’ का जन्म।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1882 – थॉमस एडिसन के बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1851 – भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।

आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व

1948 – पंकज सिंह, समकालीन हिंदी कविता के महत्वपूर्ण कवि।
1887 – श्रीनिवास रामानुजन, महान भारतीय गणितज्ञ।
1866 – मौलाना मज़हरुल हक़, स्वतंत्रता सेनानी।
1666 – गुरु गोविंद सिंह, सिखों के दसवें और अंतिम गुरु।

आज के दिन हुआ निधन

2014 – सरदेसाई, कोंकणी साहित्यिक पत्रिका ‘जाग’ की संपादक और महिला साहित्यकार।
1958 – तारकनाथ दास, भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

आज का महत्वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय गणित दिवस
यह दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में मनाया जाता है और गणित के महत्व को रेखांकित करता है।

इतिहास की ये घटनाएं बताती हैं कि 22 दिसंबर न केवल भारतीय संस्कृति और विज्ञान के लिए, बल्कि वैश्विक राजनीति और समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण दिन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *