चॉकलेट के डिब्बे में मिले 16 जिंदा सांप, मुंबई एयपोर्ट में मुश्किल से पकड़ाया विदेशी तस्कर.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

मुंबई ( Mumbai):- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़े तस्करी रैकेट का खुलासा किया, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएगे. इस पर्दाफाश से तस्करों के नेटवर्क का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. दरअसल, एक विदेशी नागरिक को 16 जिंदा सांपों की तस्करी करते हुए रंगे हाथों कस्टम अफसरों ने पकड़ा. आरोपी की पहचान गुडमैन लिनफोर्ड लियो के तौर पर हुई, जो चॉकलेट के डिब्बे में सांपों को छिपाकर ले जा रहा था. वह मूलता सांपों की तस्करी कर रहा था.
जो सांप पकड़ाए वह सभी अलग-अलग प्रजातियों के थे. आरोपी ने कपड़े में लपेटकर रबड़ से बांधे रखा था. वह विदेशी तस्कर एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शक होने पर उसे गेट पर ही रोक लिया गया, तब उसके चॉकलेट बॉक्स में सांपों को देखा गया. पूछताछ में लियो ने कबूल किया कि वह पैसों के लिए ही सांपों की तस्करी कर रहा था. उसे इस दुर्लभ सांपों की तस्करी के लिए लाखों रुपये दिए गए थे. फिलहाल पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीमें इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि लियो के पीछे कौन-सी तस्करी गैंग काम कर रही है.
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, लियो के बैग से जो 16 जिंदा सांप मिले हैं. वैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित जंगली जानवरों और पौधों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं. लेकिन फिर भी बिना जरूरी कागजों और इजाजत के इस तरह से सांपों को लाना या ले जाना कानून के खिलाफ है.
अब पुलिस और वन्यजीव विभाग मिलकर पूरे मामले की तफसील से जांच कर रही हैं कि आखिर ये सांप कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था. इसके पीछे और कौन-कौन से लोग शामिल है और यह सांपों की तस्करी का धंधा कब से चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *