झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज है। इस सिलसिले में उनको नोटिस जारी कर 2 मई को सुबह 10:30 बजे कमरा नंबर 302 थर्ड फ्लोर, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस में हाजिर होने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने जो वीडियो ट्वीट किया है उससे संबंधित मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट को भी लेकर आने को कहा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो के साथ छेड़छाड़ से जुड़ा मामला है.
नोटिस मिलने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि, यह देश में लोकतंत्र की हत्या है। वे लगातार चुनाव कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। अगर कोई मामला उनके खिलाफ दर्ज है तो पहले क्वेरी होनी चाहिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि, वे कानूनी सलाह मशवरा कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
