रांची में कांग्रेस की बैठक: ‘टैलेंट हंट’ लॉन्च से पहले रणनीति तय.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

कांग्रेस का “टैलेंट हंट” कार्यक्रम: रांची में समीक्षा बैठक, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

रांची, 16 नवंबर
राजकीय अतिथिशाला, रांची में कांग्रेस द्वारा शुरू किए जा रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “टैलेंट हंट” को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने इसे युवाओं को संगठन से जोड़ने की नई पहल बताया है।

बैठक में प्रदेश के प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद, और भूपेंद्र मारावी विशेष रूप से मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि “टैलेंट हाट” युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें मंच देने और संगठन में नई नेतृत्व क्षमता तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में AICC कम्युनिकेशन विभाग के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को कांग्रेस की नई सोच का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को मौके देना, उनका मार्गदर्शन करना और संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना है।

इस मौके पर मीडिया सेल के प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया सेल के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह, और मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव भी उपस्थित रहे।

बैठक में मीडिया आउटरीच, सोशल मीडिया रणनीति, जिला स्तरीय समन्वय, तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। पार्टी ने बताया कि “टैलेंट हाट” के माध्यम से युवाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर उनकी भागीदारी बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

कांग्रेस का मानना है कि यह कार्यक्रम आने वाले समय में संगठन में युवाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा और पार्टी को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *