मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात
झारखंड कांग्रेस प्रभारी समेत कई नेताओं ने की भेंट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने औपचारिक मुलाकात की।
राज्य एवं जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श
इस मुलाकात के दौरान राज्य और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, झारखंड में संचालित विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी गहन विमर्श हुआ।
झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता भी रहे मौजूद
बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रियाज़ अहमद भी उपस्थित रहे।