JHARKHAND POLICE DGP JHARKHAND

23, 24 अगस्त को महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन- डीजीपी अनुराग गुप्ता।

क्राइम झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर
हर पुलिस थाने में होगी महिला पुलिस अधिकारी: डीजीपी अनुराग गुप्ता

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने घोषणा की है कि, जल्द ही प्रत्येक पुलिस थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी तैनात की जाएगी। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग आवश्यक तैयारियां कर रहा है। सरकार इस पर जल्द ही निर्णय लेगी। अनुराग गुप्ता ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति से महिलाओं को अपनी समस्याओं को साझा करने में आसानी होगी।वे अपनी बात खुलकर रख सकेंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

महिला अधिकारियों के लिए बनाया जाएगा विशेष महिला फोरम

डीजीपी ने बताया कि झारखंड में पुलिस सेवा से जुड़ी हर रैंक की महिला अधिकारियों के लिए एक विशेष महिला फोरम बनाया जाएगा। इस फोरम के माध्यम से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत या आधिकारिक समस्याओं को सामने रख सकेंगी और उसका समाधान पा सकेंगी।

शौर्य सभागार में होगा राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024

डीजीपी ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 23 और 24 अगस्त को शौर्य सभागार, जैप वन में राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पुलिस सेवा की सभी रैंक की महिलाएं शामिल होंगी। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य पुलिस सेवा से जुड़ी महिला अधिकारियों और कर्मियों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना है।

महिला मुद्दों पर होगा व्यापक विचार-विमर्श

एडीजी सुमन गुप्ता ने बताया कि यह झारखंड का पहला महिला पुलिस सम्मेलन होगा, जिसमें राज्य के सभी 24 जिलों से महिला डेलिगेट्स को बुलाया जाएगा। इस सम्मेलन में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

112 QR कोड अभियान को मिल रहा शानदार रिस्पांस

अनूप बिरथरे ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे 112 QR कोड अभियान को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस सेवा के माध्यम से पुलिस सहायता, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, मेडिकल इमरजेंसी जैसी सभी आवश्यक सेवाओं को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। डायल-112 ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करके इसका लाभ उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *