सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने की तैयारी.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश: शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में कहा है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और उत्कृष्ट बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आज से कई नए नियुक्त शिक्षाकर्मी इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने का स्तंभ बनने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा—हर स्तर पर सरकार आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। हाल ही में सैकड़ों शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और इससे पहले भी कई नियुक्तियां पूरी की जा चुकी हैं। फिलहाल 26,000 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल शिक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन खुशी का भी है और जिम्मेदारी का भी।

सोरेन ने कहा कि झारखंड को खनिज संपदा के लिए जाना जाता है, लेकिन अब राज्य को बौद्धिक रूप से भी पिछड़ा नहीं रहने देना है। इसके लिए सभी को मिलकर एक नई कार्य पद्धति के साथ आगे बढ़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *