विधायक प्रदीप यादव के पुत्र के रिसेप्शन में पहुंचे CM हेमन्त सोरेन

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

गोड्डा में विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

गोड्डा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बोहरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में शिरकत की।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक ने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव के पारिवारिक सदस्य, सगे-संबंधी तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में पारंपरिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से भी मुलाकात की और सामाजिक अवसरों में सहभागिता को पारिवारिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *