झारखंड में आगामी त्योहारों—ईद, सरहुल और रामनवमी—को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) तथा वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (एसएसपी/एसपी) शामिल हुए। बैठक में त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
“बीट” आधार पर नियुक्ति रोकना गलत, हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्योहारों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
