हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई
रांची, 17 सितंबर 2025:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को बधाई संदेश साझा किया।
सीएम सोरेन ने लिखा कि, “देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को 75वें जन्मदिवस की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”
