CISCE Hockey 2025

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025: Day 2 के रोमांचक मुकाबले रांची में सम्पन्न.

खेल झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु-

  • CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का Day 2 रोमांचक मुकाबलों से भरपूर

  • फाइनलिस्ट टीमें Girl’s & Boy’s कैटेगरी में तय

  • फाइनल मैच 13 सितम्बर 2025 को सुबह 6:00 बजे, समापन समारोह दोपहर 2:00 बजे

  • स्टेडियम में खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन की सराहना



रांची में हुए रोमांचक मुकाबले

रांची, 12 सितंबर 2025- मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी और बरियातू ग्राउंड में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 के द्वितीय दिवस के मैच खेले गए। दर्शकों ने खिलाड़ियों के उत्साह और जोश का भरपूर आनंद लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन से आयोजकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

फाइनलिस्ट टीमें तय

गर्ल्स कैटेगरी:

  • U-19 Girls → कर्नाटक बनाम तमिलनाडु

  • U-17 Girls → कर्नाटक बनाम नॉर्थ वेस्ट

  • U-14 Girls → कर्नाटक बनाम नॉर्थ वेस्ट

बॉयज़ कैटेगरी:

  • U-14 Boys → महाराष्ट्र बनाम ओडिशा

  • U-17 Boys → ओडिशा बनाम नॉर्थ इंडिया

  • U-19 Boys → नॉर्थ इंडिया बनाम कर्नाटक

राँची में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य उद्घाटन.

फाइनल मैच और समापन समारोह

फाइनल मुकाबले 13 सितम्बर 2025, प्रातः 6:00 बजे से शुरू होंगे।
समापन समारोह दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे फाइनल मैच और समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

आयोजकों का आभार

विद्यालय परिवार और CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट आयोजन समिति के फा. फुलदेव सोरेंग ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *