मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.25 लाख महिलाओं को मई माह की ₹2500 सम्मान राशि जारी, 81.26 करोड़ ट्रांसफर
मुख्य बिंदु:
-
3,25,051 लाभुकों के खातों में ₹2500 की राशि स्थानांतरित
-
कुल ₹81.26 करोड़ की राशि आधार-सीडिंग के आधार पर ट्रांसफर
-
योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाते से आधार लिंक होना अनिवार्य
-
जिनका भौतिक सत्यापन शेष, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को मई महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना के तहत लाभुकों को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
रांची में योजना के प्रथम चरण में कुल 3,25,051 लाभुकों को शामिल किया गया। इन सभी के खातों में ₹81,26,27,500 की राशि आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।
मंईयां सम्मान योजना: अप्रैल की किस्त अब तक लंबित, मई-जून पर भी असमंजस.
प्रखंडवार लाभुकों की सूची: किस क्षेत्र में कितनी महिलाओं को मिला लाभ?
रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही:
-
अनगड़ा – 13,588
-
अरगोड़ा (नगर निगम) – 13,138
-
बड़गाईं (नगर निगम) – 9,917
-
बेड़ो – 16,242
-
बुंडू – 6,724 | बुंडू नगर पंचायत – 2,720
-
बुढ़मू – 14,362
-
चान्हो – 15,998
-
हेहल (नगर निगम) – 16,011
-
ईटकी – 8,381
-
कांके – 26,486 | कांके (नगर निगम) – 936
-
खलारी – 7,526
-
लापुंग – 8,548
-
मांडर – 19,309
-
नगड़ी – 14,095 | नगड़ी (नगर निगम) – 6,545
-
नामकुम – 14,097 | नामकुम (नगर निगम) – 5,933
-
ओरमांझी – 14,960
-
राहे – 7,773
-
रातू – 14,673
-
सिल्ली – 16,759
-
सोनाहातू – 10,687
-
तामाड़ – 14,654
-
सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 24,989
बिना आधार लिंकिंग नहीं मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए लाभुक के बैंक खाते में आधार सीडिंग अनिवार्य है। जिन महिलाओं ने आवेदन तो कर रखा है लेकिन अभी तक आधार लिंक नहीं कराया है, उनसे रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है।
भौतिक सत्यापन प्रक्रिया भी तेज़ी से जारी
वर्तमान में जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है। उपायुक्त ने बताया कि सत्यापन पूरा होने के बाद शेष योग्य लाभुकों को भी योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
जिनका सत्यापन अभी लंबित है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करके सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं और अपनी प्रक्रिया पूरी कर योजना से जुड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड सरकार की एक प्रभावशाली पहल बनती जा रही है। रांची में मई माह के तहत इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद मिलना, प्रशासनिक तत्परता और सरकार की प्रतिबद्धता का संकेत है। आधार सीडिंग और भौतिक सत्यापन जैसे बिंदुओं पर भी ध्यान देकर बाकी महिलाओं को योजना से जोड़ने की कोशिश जारी है।
