Chhath Puja Nahay Khay

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, व्रतियों ने किया गंगा स्नान और प्रसाद अर्पण.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ व्रतियों ने की पवित्र शुरुआत

रांची- लोक आस्था का महापर्व छठ का आज से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई, जिसमें व्रती सुबह सूर्योदय से पहले गंगा, तालाब या किसी पवित्र नदी में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना करते हैं।

स्नान के बाद व्रती घर लौटकर मिट्टी के नए बर्तनों में चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद बनाते हैं। यह प्रसाद लहसुन-प्याज रहित सात्त्विक भोजन होता है, जिसे व्रती और परिवार के सदस्य ग्रहण करते हैं। छठ की शुरुआत से पहले घरों की पूरी सफाई और शुद्धिकरण किया जाता है, ताकि पूजा के दौरान पवित्रता बनी रहे।

छठ महापर्व के अगले चरणों में खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य का आयोजन होगा, जिसमें व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *