Ghatsila By Election Mohan Charan Majhi

भाजपा का चुनावी मेगा शो: घाटशिला में मोहन चरण मांझी कल करेंगे जनसभा.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

घाटशिला में कल उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी करेंगे दो जनसभाएं, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर

रांची/घाटशिला, 3 नवंबर 2025- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में घर-घर संपर्क और सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में अब उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी कल यानी 4 नवंबर को घाटशिला पहुंच रहे हैं।

दो स्थानों पर करेंगे विशाल जनसभाएं

मुख्यमंत्री मांझी का पहला कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे घाटशिला ब्लॉक के गंधानीयाहाट मैदान में होगा, जहां वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अपराह्न 12:05 बजे गुड़ाबांधा ब्लॉक के बलियापोश फुटबॉल मैदान में दूसरी जनसभा में शामिल होंगे।

यूरोप दौरा बेअसर। झारखंड से उद्योगों का पलायन तेज़- बाबूलाल मरांडी।

जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

मोहन चरण मांझी के दौरे को लेकर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त जोश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। स्थानीय स्तर पर भी जनता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुक है।

चुनावी ऊर्जा में होगा इज़ाफ़ा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री मांझी के संबोधन से भाजपा के प्रचार अभियान को नई गति मिलेगी और एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में माहौल और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *