अटल जन्म शताब्दी पर भाजपा का ‘अटल विरासत सम्मेलन’
झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 6 से 13 मार्च तक सभी सांगठनिक जिलों में ‘अटल विरासत सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश संयोजक एवं सांसद आदित्य साहू ने दी।
वरिष्ठ नेताओं का होगा संबोधन
सांसद आदित्य साहू ने बताया कि इन सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता होंगे। साथ ही विभिन्न सांगठनिक जिलों में प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इन सम्मेलनों में झारखंड निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे जाएंगे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और परिवारजनों का सम्मान
सम्मेलनों के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के साथ जनसंघ एवं भाजपा में कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, उनके परिवारजनों और आपातकाल के संघर्ष में शामिल कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
प्रमुख नेताओं का कार्यक्रम
- 9 मार्च: बाबूलाल मरांडी – कोडरमा
- 8 मार्च: डॉक्टर रविंद्र कुमार राय – देवघर
- 8 मार्च: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ – गोड्डा
- 13 मार्च: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा – सरायकेला खरसावां
- 8 मार्च: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन – रांची महानगर
- 7 मार्च: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा – सिमडेगा
- 10 मार्च: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी – रांची ग्रामीण
- 6 मार्च: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय – लोहरदगा
- 8 मार्च: अभयकांत प्रसाद – पाकुड़
- 8 मार्च: पूर्व सांसद सुनील सिंह – पलामू
- 8 मार्च: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी – दुमका
अन्य नेताओं का कार्यक्रम
- 6 मार्च: पूर्व सांसद अजय मारू – खूंटी
- 8 मार्च: सांसद कालीचरण सिंह – गढ़वा
- 9 मार्च: बालमुकुंद सहाय – धनबाद ग्रामीण
- 9 मार्च: श्याम नारायण दुबे – लातेहार
- 9 मार्च: सुदर्शन भगत – रामगढ़
- 10 मार्च: सीपी सिंह – धनबाद महानगर
- 10 मार्च: अनंत ओझा – जामताड़ा
- 10 मार्च: बिरांची नारायण – पूर्वी सिंहभूम
- 10 मार्च: राज पलिवार – हजारीबाग
- 10 मार्च: नारायण दास – साहेबगंज
इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद समीर उरांव पश्चिम सिंहभूम में सम्मेलन में शामिल होंगे।