Nitin Nabin Jharkhand BJP

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई पहचान: आदित्य साहू

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई पहचान: आदित्य साहू

रांची | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और नई पहचान मिलेगी।

युवा शक्ति बनेगी भाजपा की ताकत

आदित्य साहू ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति करोड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़ेगी और माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

असम चुनाव के सीनियर ऑब्जर्बर बने बंधु, 24 तक करेंगे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

झारखंड से विशेष जुड़ाव

उन्होंने यह भी कहा कि नितिन नबीन का झारखंड की धरती से विशेष लगाव है और यह उनकी जन्मभूमि है। इसी कारण झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आदित्य साहू ने उनके यशस्वी और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

भाजपा और मजबूत होगी: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी संगठन के रूप में और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा मजबूती के साथ जनता का भरोसा हासिल करेगी।

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पी.एन. सिंह, अभयकांत प्रसाद, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्र सहित झारखंड के सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *