ChaiBasa News Health Minister Controversy

BJP- “पहले बन्ना गुप्ता, अब इरफान – विभाग संभल क्यों नहीं रहा?”

झारखंड/बिहार विधानसभा चुनाव

थैलीसीमिया बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने का मामला: बीजेपी ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का इस्तीफा

मुख्य बिंदु:

  • चाईबासा में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला

  • सीएम हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन सहित कई अधिकारियों को किया निलंबित

  • सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट पांच दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश

  • पीड़ित परिवारों को ₹2-2 लाख की सहायता राशि का ऐलान

  • बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पद से हटाने की मांग की

—————————————————————————–

रांची,  27 अक्टूबर 2025- चाईबासा में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस गंभीर मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक्स (Twitter) हैंडल पर निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट कराया जाए और पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाए। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को ₹2-2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

बीजेपी ने उठाया स्वास्थ्य मंत्री पर सवाल

इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग लगातार विफल साबित हो रहा है। पहले बन्ना गुप्ता और अब इरफान अंसारी जैसे मंत्री विभाग को ठीक से नहीं संभाल पा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को तत्काल स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाना चाहिए।

सोमेश सोरेन के समर्थन में मां, बाबूलाल सोरेन के लिए मैदान में पिता चंपाई सोरेन.

उन्होंने कहा कि “राज्य के सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था चरमरा चुकी है। मरीजों को इलाज के नाम पर खतरे में डाला जा रहा है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि अपराध है। सरकार को जवाब देना होगा कि ब्लड बैंक में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और किसकी जिम्मेदारी तय होगी।”

“जनता के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” – बीजेपी

अजय साह ने आगे कहा कि यह घटना राज्य सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और स्वास्थ्य मंत्री को पद से नहीं हटाया गया, तो बीजेपी राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

सरकार की साख पर सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार घोटाले, लापरवाही और भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। कभी दवा सप्लाई में अनियमितता तो कभी जांच में लापरवाही, अब एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने जैसी घटनाएं राज्य की साख को धूमिल कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली की सच्चाई उजागर कर दी है और यह साबित करता है कि सरकार अपने मूल दायित्वों में असफल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *