बिहार क्राइम हब

बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल’ और भाजपा कर रही नाटक – राजद ने साधा निशाना.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में कलह? राजद प्रवक्ता कैलाश यादव का बड़ा बयान

मुख्य बिंदु:

  • भाजपा ने झारखंड सहित कई राज्यों में अब तक नहीं किया अध्यक्ष का ऐलान

  • बिहार में बढ़ते अपराध पर भी उठाए सवाल, नीतीश कुमार को बताया ‘अचेत मुख्यमंत्री’
  • बिहार को बताया ‘क्राइम हब’, जंगलराज की वापसी का दावा

  • आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के अस्तित्व पर उठाया सवाल



भाजपा में शीर्ष स्तर पर मचा घमासान: कैलाश यादव

रांची, 17 जुलाई 2025- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेताओं के बीच भारी मतभेद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही कारण है कि झारखंड समेत कई प्रदेशों में अभी तक भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष तक घोषित नहीं किए हैं।

यादव के अनुसार, यह भाजपा के अंदर गहराते संकट और नेतृत्व संकट का स्पष्ट संकेत है, जो अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जंगलराज कायम: यादव

कैलाश यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पिछले 17 दिनों में राज्य में 56 हत्याएं हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि “बेलगाम अपराधी राज्य में फिर से जंगलराज स्थापित कर चुके हैं और सरकार तथा प्रशासन की पकड़ से बाहर हो गए हैं।”

राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे ‘अचेत’ हो चुके हैं और राज्य की जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर है। उन्होंने बिहार को ‘क्राइम हब’ की संज्ञा दी।

भाजपा-जेडीयू का पतन तय: राजद का दावा

राजद प्रवक्ता ने यह भी कहा कि 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू की राजनीति समाप्ति की ओर अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की स्थिति अब ‘दिए की बुझती लौ’ जैसी हो गई है और जनता जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है।

राजद ने संकेत दिया कि अगली सरकार जनविरोधी गठबंधनों को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *