मोदी सरकार का बड़ा फैसला: शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

स्व. शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान पर भाजपा का स्वागत

मुख्य बिंदु
स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण देने की घोषणा

प्रदेश भाजपा ने इसे झारखंड की मिट्टी का सम्मान बताय

आदित्य साहू बोले—गुरुजी के संघर्षों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

‐——————-
रांची। झारखंड के धरती पुत्र स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर प्रदेश भाजपा ने स्वागत व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के इस फैसले को झारखंड के संघर्ष और स्वाभिमान का सम्मान बताया।

झारखंड की मिट्टी और संघर्ष का सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की मिट्टी और उसके संघर्षशील इतिहास का सम्मान है। श्रद्धेय गुरुजी का पूरा जीवन जनसंघर्ष और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा।
अशिक्षा, नशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष
आदित्य साहू ने कहा कि स्व. शिबू सोरेन ने झारखंड में व्याप्त अशिक्षा, नशाखोरी और सूदखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बड़े स्तर पर संघर्ष किया और समाज को जागरूक करने का कार्य किया।

झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दी दिशा
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन को वर्षों तक नेतृत्व देने और उसे एक स्पष्ट दिशा प्रदान करने में गुरुजी की ऐतिहासिक भूमिका रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मोदी सरकार के निर्णय की सराहना
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार लगातार झारखंड के अमर शहीदों, कलाकारों और समाजसेवियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

अंत में आदित्य साहू ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *