AJSU को बड़ा झटका: नीरू शांति भगत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता JMM में शामिल.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

आजसू पार्टी को झटका: लोहरदगा से नीरू शांति भगत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

मुख्य बिंदु:

  1. नीरू शांति भगत के नेतृत्व में लोहरदगा, रामगढ़ और हजारीबाग के सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

  2. आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी भी शामिल

  3. झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने सभी को दिलाई सदस्यता

  4. संगठन को मजबूत करने और नीतियों के प्रचार का लिया संकल्प



झामुमो में हुआ आजसू से बड़ा राजनीतिक ट्रांसफर

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए आज रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा। लोहरदगा से आजसू पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति भगत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ आजसू के केंद्रीय कार्यालय सचिव आशुतोष गोस्वामी भी शामिल हुए।

तीन जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के आजसू से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो में शामिल होकर पार्टी को संगठित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

सदस्यता लेने वालों में प्रमुख नाम

इस मौके पर जिन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली उनमें शामिल हैं:
विश्वास उरांव, अशोक लुगुन, अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, मालती टोप्पो, अनुराग भारद्वाज (प्रभारी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय), शकील अहमद, बबलू उरांव सहित कई अन्य।

स्थानीय नेताओं की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद और रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिससे आयोजन में ऊर्जा और एकजुटता का संदेश गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *