Bandhu Tirkey Assam Elections

असम चुनाव के सीनियर ऑब्जर्बर बने बंधु, 24 तक करेंगे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्य बिंदु

  • असम चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्बर बनाए गए बंधु तिर्की

  • 24 अगस्त तक असम में रहकर कांग्रेस नेताओं के साथ बनाएंगे चुनावी रणनीति

  • कई विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा, जमीनी हालात का लेंगे जायजा

  • टी ट्राइब्स की भूमिका को बताया निर्णायक, हक-अधिकार की आवाज उठाने का दावा

—————————————————————–

गुवाहाटी– असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीनियर ऑब्जर्बर सह झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज से असम दौरे पर हैं। असम पहुंचने पर उनका स्वागत कांग्रेस विधायक रशीद आलम, विधायक भास्कर ज्योति सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।

24 जनवरी तक असम में रहेंगे बंधु तिर्की

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बंधु तिर्की 24 जनवरी तक असम में रहेंगे। इस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस नेताओं के साथ लगातार बैठकें करेंगे और भविष्य की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। इसके साथ ही वे कई विधानसभा सीटों का भ्रमण कर स्थानीय राजनीतिक हालात और क्षेत्रीय समीकरणों को गहराई से समझेंगे।

पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

असम पहुंचने के बाद बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि असम चुनाव के लिए उन्हें भूपेश बघेल और डी के शिवकुमार के साथ सीनियर ऑब्जर्बर बनाया गया है।

बीजेपी के खिलाफ जनता में आक्रोश

बंधु तिर्की ने दावा किया कि असम में बीजेपी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और समाज को बांटने की राजनीति को असम की जनता अच्छी तरह समझ रही है और इसका असर चुनाव में साफ दिखाई देगा।

टी ट्राइब्स निभाएंगे निर्णायक भूमिका

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुनाव में टी ट्राइब्स की भूमिका निर्णायक होगी। पार्टी उनके हक और अधिकार की आवाज को मजबूती से उठाएगी और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। कांग्रेस इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *