दिल्ली में हेमंत सोरेन से मिले बाबूलाल, शिबू सोरेन की सेहत को लेकर ली जानकारी.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शेयर की तस्वीरें, लिखा भावुक संदेश

दिल्ली, 9 जुलाई 2025- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए एक संदेश लिखा है। उन्होंने दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान झामुमो के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।

मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा—
“हम सभी गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर उन्हें कुशल स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि उनका सानिध्य हम सभी को पुनः प्राप्त हो सके।”

तस्वीरों में बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन एक-दूसरे से आत्मीय भाव से मिलते दिख रहे हैं, जबकि उनके चेहरे पर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता साफ झलक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *