जीपीएस उर्दू खिजुरटोली में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों का मूल्यांकन संपन्न.

झारखंड/बिहार

जीपीएस उर्दू खिजुरटोली में निपुण भारत मिशन के तहत मूल्यांकन संपन्न

रांची। जीपीएस उर्दू खिजुरटोली, कांके में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों का मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन आज 16 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। इस दौरान छात्रों की अधिगम क्षमता, साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का आकलन किया गया।

मूल्यांकन जिला स्तर से प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर सुप्रिया झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम “मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण” के तहत कक्षा 2 और कक्षा 3 के बच्चों की परीक्षा ली गई। इसमें कक्षा 2 के 14 और कक्षा 3 के 116 छात्रों का हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में कक्षा अनुरूप दक्षता का परीक्षण किया गया। कक्षा 2 के बच्चों का मूल्यांकन कक्षा 1 के स्तर पर और कक्षा 3 के बच्चों का मूल्यांकन कक्षा 2 के स्तर पर किया गया।

मूल्यांकनकर्ता सुप्रिया झा ने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से निपुण भारत मिशन और FLN कार्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे। शिक्षकों के उत्तर और कक्षाओं की व्यवस्था से वह संतुष्ट नजर आईं।

इस मौके पर प्रखंड संसाधन केंद्र कांके के प्रखंड साधन सेवी कृष्णा प्रसाद, नसीम अहमद, सुभाष उरांव और शमशाद बेगम भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *