जीसस, मेरी एंड जोसेफ विद्यालय के नए भवन का महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने किया उद्घाटन.

झारखंड/बिहार

रांची में जीसस, मेरी एंड जोसेफ विद्यालय भवन का उद्घाटन

डोरंडा में जीसस, मेरी एंड जोसेफ धर्मबहनों द्वारा संचालित विद्यालय के विस्तारित भवन का आशीष एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने विशेष उपस्थिति दर्ज की। महाधर्माध्यक्ष ने रिबन काटकर भवन का उद्घाटन किया और धन्यवाद ज्ञापन मिस्सा बलिदान अर्पित किया।

ईश्वरीय ज्ञान की महत्ता पर महाधर्माध्यक्ष का संदेश

पवित्र मिस्सा बलिदान के दौरान अपने संदेश में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने ईश्वर द्वारा प्राप्त वरदान, आशीष और प्रज्ञा की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “ईश्वरीय ज्ञान की स्थिरता और महत्ता को प्रत्येक मानव को समझना चाहिए।” उन्होंने अनुशासन की भूमिका पर भी बल दिया, जो मानव जीवन, परिवार, और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सहयोगकर्ताओं का सम्मान

समारोह के पश्चात सभी सहयोगकर्ताओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के साथ फादर पीटर सांगा, डोरंडा के पल्ली पुरोहित, फादर अशोक संडील, कांके के सहायक पल्ली पुरोहित, सिस्टर मेरी कुट्टी, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फादर असीम मिंज, जीसस मेरी एंड जोसेफ की धर्मबहनें, शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *